छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी शासकीय सेवाएं

सारंगढ़। शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी व सुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संस्कृति, पंचायत व ग्रामीण विकास, रेशम, तकनीकी शिक्षा, PWD, PHE, राजस्व, खाद्य, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल में जोड़ी गई नई सेवाओं की जानकारी दी गई।
सेवा सेतु पोर्टल से नागरिक एक ही मंच पर सेवा की जानकारी, ऑन लाइन आवेदन और आवेदन की स्थिति जान सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button