छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले में प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम उमेश साहू का तबादला दशरथ बने एसडीएम

सारंगढ़। जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 2930 / वित्त- स्था. /82/ 26 दिनांक 26 अक्टूबर 26 के तहत सारंगढ़ के एसडीएम उमेश कुमार साहू का स्थानांतरण कर दिया गया है। छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के आदेश ESTB- 102 (1)/414/ 2026-GAD-4-Part (2) दिनांक 29-09-2026 के परिपालन में श्री उमेश कुमार साहू (रा.प्र.से.) डिप्टी कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत उन्हें आज दिनांक 26.10.2026 को पूर्वान्ह में नवीन पदस्थापना स्थल कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए भारमुक्त किया गया है। वहीं उनके स्थान पर दशरथ सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सारंगढ़ का संपूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button