
सारंगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था की मनोकामना पूरी करने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय यात्रा में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए।जिले से चयनित श्रद्धालुओं को कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकरबिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था। यात्रा के दौरान शासन द्वारा परिवहन, भोजन और दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई। अब तक जिले के 330 से अधिक नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
श्री रामलला और कांशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने साय सरकार का आभार जताते हुए कहा कि – पवनी निवासी मनोहर लाल साहू ने बताया कभी सोचा नहीं था कि अयोध्या और काशी के दर्शन का अवसर मिलेगा। शासन की इस योजना से वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई। सारंगढ़ निवासी वृंदा यादव ने कहा, यह यात्रा जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। पूरी तरह निःशुल्क यात्रा में सारी व्यवस्थाएं अच्छी थीं, बिना किसी आर्थिक बोझ के दर्शन हो गए।
विशेषकर वरिष्ठजनों के लिए यह योजना धार्मिक आस्था को संबल दे रही है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



