
हमारा वोट चुराया जा रहा है, चुप नहीं बैठेंगे – बिनोद
सारंगढ़ । जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने बताया कि – नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर वोट चोरी के खिलाफ देशभर में गुस्सा अब सड़कों पर दिखेगा । वोट बचाओ – देश बचाओ के बैनर तले 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जन मार्च और महारैली का ऐलान किया गया है। बिनोद का आरोप है कि – मतदाता सूचियों से नाम काटे जा रहे हैं, नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई जा रही हैं। इसी के विरोध में चलो दिल्ली का नारा दिया है। बिनोद ने कहा है कि – यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की है। इस महारैली में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – सभी को आमंत्रित किया गया है। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – वोट आपका है, लड़ाई भी आपकी है इसी संदेश के साथ लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की गई है।



