
सारंगढ़ । छग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परि पालन में गुलाब सिंह राठौर ने आज सोमवार को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के नवीन जिला विपणन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिला विपणन कार्यालय पहुंचने पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। छग राज्य सह. विपणन संघ मर्या. मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा 22 अक्टूबर 26 को जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद जिले में पदस्थ स. प्रबंधक गुलाबसिंह राठौर का तबादला सारंगढ़ किया गया।
सारंगढ़ में पदस्थ निवर्तमान जिला विपणन अधिकारी शीतल भोई के स्थानांतरण महासमुंद किया गया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री राठौर ने कार्यालयीन गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में विपणन संघ से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही। इस अवसर पर लेखा अधिकारी मनोज कुमार साहू, वरिष्ठ सहायक श्रीमती बबली राय, क्षेत्र सहायक सुश्री लीना मानिकपुरी, टीकाराम राठौर एवं व्यास देव साहू सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।



