
सारंगढ़। श्रीगोपाल जी मंदिर छोटेमठ में केसरवानी, अग्रवाल व अन्य समाज की महिला ने संकल्प के साथ कार्तिक मास में दीप प्रज्वलन का संकल्प लिया ।महिलाओं द्वारा स्नान-दान पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा पर्यंत मंदिर में विराजित श्री गोपाल जी महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, श्री सीतानाथ भगवान, गोपेश्वर महादेव, अहिरावण मर्दन हनुमंत लला, राजराजेश्वरी मां एकनंदसा, मां पीतांबरा और गौ माता की कृपा प्राप्ति हेतु दीपदान किया जा रहा है। महंत बंशीधर दास ने बताया कि – 11 वर्षों से प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास एवं पुरुषोत्तम मास में महिलाएं अखंड दीप प्रज्वलित कर रही है। महिलाएं आपसी समरसता का परिचय देते हुए स्वेच्छा से राशि एकत्र कर कार्तिक पूर्णिमा पर महंत को समर्पित करती हैं, जिसे मंदिर के विकास कार्य में लगाया जाता है।
पूर्व के तीन वर्षों में समर्पित 90 हजार रुपये की राशि में से 70 हजार रुपये समाहित कर मठ प्रांगण में जल सुविधा हेतु बोर कराया गया, जिस का उपयोग मंदिर की पूजन एवं भोग प्रसाद में किया जा रहा है। वर्ष 2025 की जमा राशि, श्रावण मास में हुए रुद्राभिषेक से प्राप्त 45 हजार की राशि को मिला कर मां भगवती राजेश्वरी एकनंदसा जी के सम्मुख शेड के स्थान पर ढलाई कराई जाएगी पहले कार्तिक मास में व्यक्तिगत रूप से दिया जलाकर दान दिया जाता था, लेकिन महंत जी की प्रेरणा से अब सभी समाज की महिला को जोड़ कर अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई जा रही है ताकि सबके हृदय में भगवान के प्रति आस्था जागृत हो व मंदिर विकास में सभी को अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो।



