
सारंगढ़। शाप्रा शाला साराडीह के बच्चों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया प्रधान पाठक रमाशंकर साहू के मार्गदर्शन में बच्चों ने संचालनालय रेशम उद्योग, खैरहा भ्रमण कियें। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ रेशम उद्योग की कार्य प्रणाली देखी। उद्योग के विशेषज्ञों ने बच्चों को ककून (कोसा) से लेकर रेशम का धागा बनने तक की वैज्ञानिक प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। बच्चों ने जाना कि शहतूत के पौधों पर रेशम के कीड़ों का पालन कैसे होता है और कताई-बुनाई से चमकीला रेशम कैसे तैयार होता है।
प्रधान पाठक रमा शंकर ने बताया कि ऐसे व्यावहारिक भ्रमण से बच्चों में खोजी प्रवृत्ति और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है, जो उनके भविष्य के विकास में सहायक होगा। भ्रमण को सफल बनाने में शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।



