छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ BEO ऑफिस में लापरवाही,,1300 शिक्षकों के दस्तावेज खतरे में

बिलाईगढ़। विकास खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयबिलाईगढ़ में घोर लापरवाही सामने आई है। कार्यालय की खिड़कियां बंद होने के बाद भी खुली रहती हैं और उसी के पास 1300 शिक्षकों की सर्विस बुक और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ढेर लगा है। खुली खिड़की से आगजनी की आशंका बनी हुई है। एक तीली से 1300 परिवारों का भविष्य राख हो सकता है। फाइलों को चूहे-दीमक नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ शिक्षकों की सेवा पुस्तिका गायब है, जिसमें शिक्षिका स्नेहलता ठाकुर का नाम भी शामिल बताया जा रहा है, हालांकि पुष्टि बाकी है।कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि BEO साहेब कार्यालयीन समय में कम बैठते हैं इस
कार्यालय के आस पास बड़ी- बड़ी झाड़ियां उग आई हैं जो खिड़कियों से अंदर झांक रही हैं। जहरीले सांप – बिच्छू का खतरा बना रहता है। जानकारी के अनुसार BEO एस.एन. साहू पिछले 10 साल से यहीं जमे हैं,जबकि – नियम अनुसार 3 साल में तबादला होना चाहिए। शिक्षकों ने उन्हें हटाकर नए अधिकारी की पदस्थापना की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button