छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

सारंगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में संपंन हुई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जान कारी दी। उन्होंने बताया मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन, दावा – आपत्ति प्राप्त करने, निराकरण व अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी।

बैठक में मतदान केंद्रों के युक्ति युक्त करण को लेकर भी चर्चा की गई व राजनीतिक दल के पदाधिकारी की सहमति ली गई। बताया गया कि पुनरीक्षण के दौरान पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना, संशोधन करना और नियमानुसार नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं और पारदर्शी तरीके से इस कार्य में सहयोग प्रदान करें। बैठक में अमित तिवारी, दिलीप साह, हितेश अजगल्ले, राकेश पटेल, राधे जायसवाल, रमेश अनंत, उद्धव राम कोशले, कन्हैया जांगड़े, विकास टण्डन सहित निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डड़सेना व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button