छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा का सघन जनसंपर्क जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने दिए जीत के मंत्र

सारंगढ़। आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पे सघन जनसंपर्क व बैठक अभियान की शुरुआत कर दी है। जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के मार्ग दर्शन में जिला महामंत्री अमित, मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष निखिल बानी एवं जिपं अध्यक्ष संजय पांडे भाजपा पदाधिकारी, कार्य कर्ता विभिन्न वार्डों में बैठककर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। बैठकों में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित करने को लेकर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का मंत्र दिया। जिला महामंत्री अमित तिवारी ने संगठनात्मक समन्वय और सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।भाजपा का यह अभियान जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बैठकों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने, आपसी तालमेल बनाए रखने तथा प्रत्येक वार्ड में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, अमित अग्रवाल, अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, जीवन रात्रे, वीरेंद्र निराला सहित मंडल के महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button