छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, वनांचल में विकास को मिलेगी गति

सारंगढ़ । जिले के पूर्वी वनांचल क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार के दौरान ग्राम भीखमपुरा प्रवास के समय की गई पांच घोषणाओं को राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। इसमें चार निर्माण कार्यों के लिए 6. 41 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा घोषणाओं के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के निर्देश दिए । वनांचल की सबसे बड़ी समस्या आवागमन की है। इसे देखते हुए बरमकेला विकास खंड के नर्राखोल क्षेत्र में लाल नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 3 करोड़ 91 लाख 54 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। पुल बनने से आसपास के गांवों का संपर्क बेहतर होगा और बरसात में होने वाली परेशानी दूर होगी। विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

भीखमपुरा में 2.49 करोड़ के तीन कार्य
जिसमें तालाब सौंदर्यीकरण 99. 99 लाख रुपए स्वीकृत, प्रथम किस्त के रूप में 39.99 लाख जारी। मंगल भवन निर्माण मुख्य बस्ती में 50 लाख रुपए स्वीकृत, प्रथम किस्त 20 लाख जारी। इससे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थान मिलेगा।कार्य शाला सह सामुदा. भवन, गौशाला परिसर में 99.99 लाख रु. स्वीकृत, प्रथम किस्त 39. 99 लाख जारी। यहां प्रशिक्षण और कौशल विकास के कार्यक्रम हो सकेंगे। मुख्यमंत्री की पांचवीं घोषणा के तहत भीखमपुरा में एक ही परिसर में संचालित शाप्रा शाला एवं पूर्व मा. शाला का नामकरण पंडित हृदयनारायण पाणिग्राही के नाम पर करने की मंजूरी शिक्षा विभाग ने 25 सितंबर को दे दी है। यह स्थानीय जनभावनाओं के सम्मान में लिया गया निर्णय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button