छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नपा चुनाव कांग्रेस पर्यवेक्षक चातुरी नंद ने ली दावेदारों की बैठक

जिताऊ प्रत्याशी पर लगेगी मुहर – ताराचंद

सारंगढ़ । नपा चुनाव को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस की नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के साथ शहर कांग्रेस, वरिष्ठ जनों और अध्यक्ष – पार्षद के दावेदारों की बैठक ली।शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार और मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्रा ने अध्यक्ष व पार्षद पद के प्राप्त आवेदन पर्यवेक्षक को सौंपे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए घनश्याम मनहर, सोनी बंजारे, सरिता मल्होत्रा, अजय बंजारे और किशोर निराला ने दावेदारी की। इस बैठक में जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ने दावेदारों को टास्क देने की बात कही। जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि – चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से लड़ा जाएगा और टिकाऊ-जिताऊ प्रत्याशी को टिकट दी जाएगी। इस दौरान पर्यवेक्षक चातुरी नंद ने कहा कि – पिछली बार अध्यक्ष सहित 12 पार्षद जीते थे। विपक्ष द्वारा विकास कार्यों में बाधा पहुंचाई गई, इसका लाभ इस चुनाव में मिलेगा। वे प्रत्येक वार्ड में जाकर कार्यकर्ता से चर्चा कर निष्पक्ष रिपोर्ट देंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button