छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजा पुष्पा देवी के तिलक समारोह में शामिल हुए शांति सीता सेवा समिति के बच्चे

सारंगढ़ । दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर गढ़ उत्सव के सफल आयोजन के बाद राजपरिवार की परंपरा अनुसार राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह जी का तिलक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर श्री शांति सीता सेवा समिति के बच्चे विशेष रूप से आमंत्रितथे समिति के बच्चों ने राजा पुष्पा देवी जी का बुके, चुनरी व फल की टोकरी भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया और दशहरे की शुभ कामनाएं दी। इस
समारोह के दौरान बच्चों की मुलाकात श्री परिवेश मिश्रा एवं श्रीमती मेनका देवी सिंह से भी हुई । श्रीमती मेनका देवी ने सभी बच्चों को विजय तिलक लगा विजया दशमी का आशीर्वाद प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजपरिवार की परंपरा व संस्कृति से बच्चों को रूबरू होने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button