छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ग्वालिंडीह पुल के पास तेज रफ्तार ब्रेजा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत ग्वालिंडीह के पुल के पास शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का पैर टूट गया और वह उछलकर झाड़ियों में जा गिरा, जबकि दूसरा युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक ग्राम पंचायत जिल्दी के रहने वाले हैं।

वहीं कार सवार चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। स्थानीय लोगों ने चालक पर नशे में होने और तेज रफ्तार का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चर्चा है कि कार सारंगढ़ के एक भाजपा नेता की है और हादसे के वक्त उसमें ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button