छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ सारंगढ़ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आव्हान पर आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की सारंगढ़ ईकाई ने आज तहसील कार्यालय परिसर के पास तालाब पार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए एक पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ही प्रशासन के अन्य जिम्मेदार हस्तियों के नाम से एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार सारंगढ़ को सौपा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के इस ज्ञापन पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ को नियमिती करण करने और इसके पूर्ण होते तक कार्यकर्ता का वेतन 30 हजार रू और सहायिका का वेतन 25 हजार रु करने की मांग,
कार्यकर्ता को सुपर वाईजर पद पर और सहायिका को कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओ को समूह बीमा पेंशन ग्रेच्युटी एवं पी एफ उपलब्ध कराने की मांग, कार्यकर्ता और सहायिका की अकस्मात मृत्यु हो जाने पर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति और रिटायर मेंट के बाद 5 लाख रू कार्यकर्ता को और 3 लाख रू सहायिका को दिये जाने की मांग, मध्यप्रदेश की तर्ज पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के मानदेय में प्रतिवर्ष 01 हजार रू बृद्धि की मांग ज्ञापन पत्र मे की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button