छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
छिंद हत्याकांड कई दिनों बाद केडार डेम से बरामद हुई मृतक भूपेंद्र साहू की गाड़ी

सारंगढ़ । सिटी कोतवाली क्षेत्र के चर्चित छिंद हत्या कांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है। कई दिनों से लापता मृतक भूपेंद्र साहू की मोटर साइकिल केडार डेम से बरामद होने की सूचना है। जान कारी के अनुसार हत्याकांड के बाद से मृतक की गाड़ी लापता थी, जिस की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आज केडार डेम के पास लावारिस हालत में गाड़ी मिलने की सूचना पर सारंगढ़ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एस डी ओ पी गोबिन्द दीवान, कोतवाली थानेदार प्रमोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कियें है। पुलिस का कहना है कि – गाड़ी मिलने से मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।



