
सारंगढ़ । समाज सेवी सतीश यादव ने बताया कि निशा स्टील इंडस्टरीज द्वारा मुफ्त वेल्डिंग प्रशिक्षण व कौशल विकास कार्यक्रम सफलता एवं सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर, कम आय वाले स्वजातीय यादव समाज के युवा को रोजगार से जोड़ने के लिए निशा स्टील इंडस्टरीज द्वारा मुफ्त वेल्डिंग प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।समाज सेवी और सामाजिक संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट क्लास युवाओं, महिलाओं व वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने में सफल साबित हो रहे हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। समाज के उत्थान व महिलाओं पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वेल्डिंग गैस कटिंग एवं अन्य उद्योग से जुड़े कार्य और अन्य कौशल प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित होते हैं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निशुल्क प्रशिक्षण होने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग भी आसानी से सीख सकते हैं।









