
सारंगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरीप्रिया ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वही देवता का वास होता है। प्रदेश की माताओं-बहनों के चेहरे की मुस्कान व उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है भाई – बहन के अटूट स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन से पूर्व बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख से अधिक बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 31 वीं किस्त के रूप में ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। बहनों से आत्मीय संवाद में उनकी सफलता की कहानियां सुन कर मन प्रसन्न हो गया। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की यह राशि आज हमारी बहनों के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता आगे बढ़ने के संकल्प को नई मजबूती दे रही है। एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री जी का अपनी सभी बहनों से यही कहना है – आप आगे बढ़ें, अपने सपनों को पूरा करें, आपका विष्णु भैया’ हर कदम पर आपके साथ है।









