
सारंगढ़ । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ़ शा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपस्थिति एक्स – रे मशीन व सोनो ग्राफी लैब की कार्य प्रणाली का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वा. सुविधाओं का हाल जाना। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और पर्याप्त वेंटिलेटर व एग्जॉस्ट फैन न होने के कारण पेशेंट वार्ड,ओपीडी में हो रही गर्मी और सफोकेशन (घुटन) पर संवेदनशीलता दिखाते हुए, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तुरंत हवा और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि – मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो।
इसके साथ जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) बिल्डिंग का दौरा कर कुपोषित बच्चों की स्थिति, पिछले 3 माह के आंकड़ों की समीक्षा कियें। एनआरसी में बच्चों के रहने, पौष्टिक खान-पान और इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर उन्होंनेशा. मेडिकल टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की यहां सही देख भाल और बेहतर सुविधाओं की वजह से बच्चे मात्र 10 से 15 दिनों के भीतर तेजी से वजन रिकवर कर स्वस्थ हो रहे हैं । बच्चों के साथ आए माता-पिता के रहने -खाने के भी पुख्ता इंतजाम देखकर और चार्ट में बच्चों के बढ़ते वजन का सकारात्मक रिकॉर्ड पाकर अध्यक्ष पांडे ने संतोष व्यक्त किया । संजय भूषण पांडेय के इस जमीनी निरीक्षण व संवेदन शील पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।









