छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नहीं रहे बलभद्र प्रसाद पांडे * जिपं अध्यक्ष संजय पांडे के चाचा थे

सारंगढ़ । बड़े मठ पारा पांडेय गली निवासी देवेंद्र पांडे के पिता एवं स्व. जानकी प्रसाद पांडेय के पुत्र बलभद्र प्रसाद पांडेय का आकस्मिक निधन 26 अगस्त को हो गया। उनके निधन की सूचना पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के समस्त कार्यक्रम एवं दौरा स्थगित कर दिया गया है। | सरल व धार्मिक प्रवृत्ति के थे स्व. बलभद्र पांडे जो जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के चाचा थे। वे सरल, सहज और धार्मिक प्रकृति के व्यक्ति थे। उनके निधन से पांडे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है । बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने कहा कि – हमारे बीच से हमारे मार्गदर्शक बलभद्र प्रसाद पांडे नहीं रहे, उनके चले जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे भर पाना संभव नहीं है। हम इस दुख की घड़ी में पांडे परिवार के साथ खड़े हैं। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button