छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भागवत कथा में रुक्मणी विवाह की रही धूम, श्रद्धालु भक्तजन झूमकर नाचे

सारंगढ़। रेडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के विवाह उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कथावाचक आचार्य तोमेश्वर जी महराज ने मधुर संगीत और भाव पूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों एवं विवाह प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ झूमते और नाचते नजर आए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भव्य बारात भी निकाली गई। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली बारात में महिला, पुरुष एवं युवा भक्त बढ़-चढ़कर शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमकर नाचते रहे तथा पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। मुख्य यजमान सरोज देवांगन एवं पुष्पा देवांगन के द्वारा ग्राम रेड़ा में बारात निकाला गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख – समृद्धि की कामना की। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को तुलसीदास अग्रवाल के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button