छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पुलिस कप्तान आंजनेय वार्षेणेय गये दिल्ली प्रतिनियुक्ति में,,

राम गोपाल गर्ग पु. महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने दी आत्मीय विदाई

सारंगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आंजनेय वार्ष्णेय भापुसे पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक भव्य एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ । इस समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने वार्ष्णेय भापुसे के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया । आईजी गर्ग ने उनके कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुए उनकी कार्य शैली को मार्ग दर्शित करते हुये युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

आंजनेय वार्ष्णेय भापुसे का कार्य काल उपलब्धियों और अनुशासन की मिसाल रहा है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ कार्यकाल 23 अप्रैल 25 से 08 मई 26 तक जिला एसपी के रूप में उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुभवी कप्तान वैष्णव इस से पूर्व उन्होंने धमतरी, कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवाएं दी हैं।

विशेषज्ञता वार्ष्णेय को साइबर अपराध का गहरा ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग समाज सेवा के लिए विशेष रूप से जाने जाते है। आईजी श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा श्री आंजनेय वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल व सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि पुलिस विभाग में अनुशासन की एक नई मिसाल पेश की है, साइबर अपराध पर उनकी पकड़ व समाज के प्रति उन का सेवाभाव विभाग के लिए एक बड़ी संपत्ति है।
श्री वार्ष्णेय भापुसे ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए, अपने पुलिस विभाग के कार्यकाल का अनुभव साझा किए। इसी क्रम में राज्य से स्थानांतरण होने के बाद भी पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया। इस विदाई समारोह में श्री रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक के साथ श्री विवेक शर्मा उप पुलिस अधी. बिलासपुर रेंज तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री वार्ष्णेय भापुसे को भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा उपपुलिस अधीक्षक पुमनि. का. बिलासुपर रेंज के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button