छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

केशरवानी समाज सारंगढ़ के अध्यक्ष बने निखिल केशरवानी

सारंगढ़। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय एवं भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान में जिला कोषाध्यक्ष है। निखिल केशरवानी को केशरवानी समाज सारंगढ़ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
निखिल केशरवानी लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व क्षमता, समाज के प्रति समर्पण एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए समाजजनों ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन होने के बाद सामान्य समाज, महिला संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में केशरवानी समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत होगा तथा समाजहित में नए कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर निखिल केशरवानी ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, एकता और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button