
सारंगढ़। सारंगढ़ से बिलासपुर जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर आज NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपें ज्ञापन में बताया गया कि – सारंगढ़ से बिलासपुर रोड जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों,विद्यार्थी, मरीजों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की सड़कों की स्थिति भी काफी दयनीय है। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर सड़क की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत नहीं की गई तो NSUI उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी, नितिन पाणिग्राही, NSUI विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, विकास मालाकार, जिला उपाध्यक्ष ऋतिक भारद्वाज, राहुल मैत्री, आयुष श्रीवास, रूपेंद्र दास, मनीष महाजन, प्रिंस यादव सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



