
सारंगढ – नगर पंचायत बहम्नीनडीह (जांजगीर चांपा (छ.ग.) में मन की बात कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे का नगर पंचायत कार्यालय, बहम्निनडीह में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन दर्शना, पार्षद राजेंद्र जायसवाल एवं समस्त पार्षदगण ने उनका आत्मीय स्वागत किया।इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुना ।यहां गौरतलब रहे सारंगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात प्रसारित होती हैं तो पांडे उसे सुनने की चूक नही करते।
आज बम्हनीनडीह में इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को सुनकर सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास, समाज और जनसेवा से जुड़ी बातों को गौर किया। इस कार्यक्रम ने सभी के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान की।


