
सारंगढ़। पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा ही संकल्प के तहत जिला के समस्त नगरीय निकायों में लगातार सेवा सेतु के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें अभी तक पूरे जिले के नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रापं में भी सेवा ही संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में सारंगढ़ जिला मुख्यालय के नपा परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 7 के जेलपारा में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित कियें है।नपा परिषद के सीएमओ सूरज सिदार के द्वारा वार्ड वासियों को उक्त सेवा सेतु शिविर में उपस्थित हो शासन की योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही वार्ड की समस्याओं की जानकारी साझा करने अपील किया है। सेवासेतु शिविर की जानकारी नपा परिषद के योजना प्रभारी रोशन यादव द्वारा दी गई।



