
सारंगढ़। अभा यादव महासभा छग इकाई में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, छग राज्य प्रभारी मनोज यादव (राष्ट्रीय महासचिव) की सहमति तथा राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव की अनुशंसा से ये नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में समाज के सक्रिय सदस्य सतीश यादव को प्रदेश सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। महासभा ने विश्वास जताया है कि वे पूरी क्षमता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। शिवकुमार यादव, रामचन्द्र यादव, नरेन्द्र कुमार यादव और राहुल यादव – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह यादव, मिथलेश यादव, अनिल यादव – संभागीय अध्यक्ष
अधिवक्ता गणेश यादव प्रधान महा सचिव गिरधारी यादव, राजेन्द्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, शाखा, सतीश यादव गोकुल नारायण यादव प्रदेश सचिव सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया है।



