Blog

कलेक्टर ने किया खाद्य अधिकारियों का तबादला

सारंगढ़ । कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों को नए स्थलों पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल को विकास खंड सारंगढ़/बरमकेला से बदलकर तहसील बरमकेला की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक खाद्य अधिकारी अमित कुमार शुक्ला को तहसील बिलाईगढ़ से हटाकर संपूर्ण विकास खंड बिलाईगढ़ के साथ संपूर्ण विकास खंड सारंगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक सुश्री वर्षा चौहान को तहसील भटगांव व सरसींवा से बदल कर तहसील सरिया में पदस्थ किया गया है । प्रशासन ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button