छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण की निविदा तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ी*

*19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे खोली जाएंगी निविदाएं, पूर्व निर्धारित नियम एवं शर्तें रहेंगी यथावत*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु आमंत्रित निविदा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्वाचक नामावली मुद्रण कार्य के लिए 5 अक्टूबर 2026 से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। निविदा की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के कारण अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब इच्छुक निविदाकार 16 अक्टूबर 2026 तक निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

प्राप्त निविदाएं 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे हस्ताक्षरकर्ता के कक्ष में खोली जाएंगी। निविदा प्रपत्र का मूल्य 100 रुपये निर्धारित है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी सूचना के अनुसार निविदा से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें कार्यालय द्वारा 30 सितंबर 2026 को प्रकाशित पूर्व निविदा सूचना के अनुसार यथावत रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button