
सारंगढ़ । नगर के वार्ड नं. 1 में पेय जल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले कई दिनों से नलों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पानी नहीं मिलने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर – दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में नपा में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन में आ रही खराबी की जांच कर तत्काल सुधार किया जाए और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।



