छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छग तकनीकी सहा. कर्मचारी संघ तीन प्रमुख मांगों को लेकर धरने पर

सारंगढ़। छग तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ की सारंगढ़ इकाई अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर शासन- प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने और सेवा सुरक्षा शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से विभाग में तकनीकी सेवाएं दे रहे हैं, फिर भी उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह लाभ नहीं मिल रहा है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button