छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजंती नंदराम लहरे के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय में आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्रीमती रुप कुमार चौधरी व भाजपा पार्टी के आहृवान पर भाजपा महिला मोर्चा के ‌ द्वारा जहां पूरे प्रदेश में जे एन यू कांड के साथ ही कांग्रेस पार्टी के विरोध में मोर्चा खोलते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने आज पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ जिला भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदराम लहरे के नेतृत्व व शीर्ष भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के भारत माता चौक में धरना प्रदर्शन किया गय जहां महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं विरोध कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीया श्रीमती स्मृति ईरानी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा माननीया श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माननीया श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री ज्योति लाल पटेल जी के आदेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

JNU से संबंधित महिला छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों और इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर महिला मोर्चा ने जमकर विरोध जताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला अध्यक्ष बैजन्ती लहरे के नेतृत्व में दिखा महिला शक्ति का विराट रूप

कार्यक्रम का सफल नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती नंदराम लहरे जी ने किया। उनके कुशल नेतृत्व और सशक्त संगठन क्षमता के कारण भारत माता चौक में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई। श्रीमती लहरे ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा और कांग्रेस की चुप्पी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।

उनके साथ महामंत्री श्रीमती शिवानी साहू और श्रीमती रागनी केसरवानी पूरी तरह सक्रिय रहीं और कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति लाल पटेल जी, श्रीमती गीतांजलि पटनायक जी, महिला मोर्चा की समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता बहनें, भाजपा के समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण एवं समस्त जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने श्रीमती बैजन्ती नंदराम लहरे जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिले में और अधिक मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में महिला सम्मान की रक्षा के संकल्प के साथ धरना-प्रदर्शन का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button