
बरमकेला। जपं सभाकक्ष में छग राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान का भव्य स्वागत किया गया। दौरे के दौरान चौहान समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने सामाजिक मजबूती और उत्थान पर चर्चा करते हुए चौहान समाज भवन निर्माण की प्रमुख मांग रखी। इस पर अध्यक्ष चौहान ने आश्वासन दिया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर भवन निर्माण की मांग पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान, जिलाध्यक्ष रामाधार चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष बिसीकेशन चौहान सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



