छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छात्रों की कल्पना में साकार हुआ विकसित भारत का सपना

बिलाईगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल बांसउरकुली एवं सुतीउरकुली में शनिवार को संकुल स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और विचारों से विकसित भारत के संकल्प को रंगों व शब्दों में अभिव्यक्त किया।चित्रकला में प्राथमिक स्तर पर संकुल बांसउरकुली से शा.प्रा. शाला बांसउरकुली के विशाल यादव और संकुल सुतीउरकुली से प्रा. शाला सुतीउरकुली की प्राची यादव प्रथम रहीं। मा. स्तर पर बांसउरकुली के अंश खड़िया और सुतीउरकुली से छुईहा की भूमि साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रति. में प्रा. स्तर पर बांसउरकुली से लिलम ध्रुव और सुतीउरकुली से शिवानी सिदार प्रथम रहीं। माध्य. स्तर पर बांस उरकुली संकुल से डिम्पल साहू तथा सुतीउरकुली से छुईहा की अंजलि टंडन ने प्रथम स्थान हासिल किया कार्य क्रम में दिनेश साहू, रमेश पैकरा सहित विनोद डड़सेना, अरुण टंडन, रुप नाथ ध्रुव, लालजी हिरवानी, राजेंद्र केंवट व शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button