छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

फर्जी जॉब ऑफर व फिशिंग लिंक से बचाव हेतु 5205 युवाओं को किया जागरूक*

सारंगढ़ । जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहे साइबर जागृति अभियान के पांचवें सप्ताह में असंगठित क्षेत्र के युवाओं व श्रमिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। आज जिले के 66 स्थानों थानों, चौकियों, स्कूल-कॉलेजों व गांवों में कार्यक्रम कर 5205 लोगों को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी नौकरी के विज्ञापन, लुभावने ऑनलाइन जॉब ऑफर, फर्जी भर्ती एजेंसियों व रजिस्ट्रेशन-वेरिफिकेशन के नाम पर पैसों की मांग कर युवाओं को ठग रहे हैं। रोजगार कार्यालय, ITI, कौशल विकास केंद्र, श्रमिक सहायता केंद्र के माध्यम से सुरक्षित रोजगार प्राप्त करने की सलाह दी गई। पुलिस ने फिशिंग लिंक के खतरों से भी आगाह किया। बताया कि ठग आकर्षक नौकरी या इनाम के मैसेज भेजकर मिलते- जुलते नाम वाली नकली वेबसाइट पर क्लिक कराते हैं और निजी व बैंक जानकारी लेकर खाते खाली कर देते हैं। किसी भी अनजान व संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई। अपील की गई कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें, OTP, ATM पिन, UPI पिन किसी को न बताएं। संदिग्ध फ्रॉड की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्प डेस्क को दें और साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button