छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

बिलाईगढ़ । थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार युवक मटिया गांव का बताया जा रहा है। वह अपने किसी परिजन को लेने पवनी मोड़ जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ,सूचना पर 108 एंबुलेंस व थाना बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की गाड़ी पल्सर CG10 BT 1725 है।युवक की मौत स्वयं गिरने से हुई है या किसी वाहन की टक्कर से, यह जांच का विषय है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की बॉडी पुलिस विभाग द्वारा पीएम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button