
सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधिकारी,कर्मचारी का नवीन पद स्थापना आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार सउनि बलीराम निराला थाना भटगांव से थाना डोंगरीपाली,सउनि छोटेलाल सिदार थाना डोंगरीपाली से थाना भटगांव, सउनि लखपति प्रधान थाना बरमकेला से थाना डोंगरीपाली, सउनि कुंवर टोप्पो थाना डोंगरीपाली से थाना सरिया,सउनि टीकाराम खटकर थाना सरिया से थाना सारंगढ़, सउनि कृष्ण कुमार टण्डन थाना भटगांव से थाना सरिया, सउनि सेनाय लकड़ा रक्षित केन्द्र से थाना भटगांव,
सउनि कमल सिंह राजपूत थाना सरिया से थाना बिलाईगढ़, सउनि ओमप्रकाश राजपूत थाना बरमकेला से थाना सरिया,सउनि कली राम कुरे थाना सारंगढ़ से थाना बरमकेला, प्र.आर. स्तर पर प्र.आर. 104 ओमप्रकाश साहू, 71 गोविंद साहू, 45 संतोष मिरे, 39 रोहित लहरे, 64 गजानंद खर्णकार, 25 दुर्गेश सिंह, 103 किशन साहू, 108 विजय यादव, 97 घिसेसन देवांगन, 57 पवन जांगड़े, 8 ताराचंद राठौड़, 79 मुकेश साहू, 84 श्याम प्रधान, 80 उत्तरा कुमार सिदार, 128 सुशील यादव सहित 60 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। आरक्षक और म.आर. के भी तबादले यातायात सेल, महिला सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं विभिन्न थानों में किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।



