छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मिलकर समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने दी दीपावली की अग्रिम शुभकामना*

सारंगढ़ । शांति सीता समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से सौजन्य मुलाक़ात कियें। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान महेंद्र अग्रवाल ने कमिश्नर शुक्ला को आगामी दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने नवगठित जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौर तलब है कि – आई पी एस संजीव शुक्ला रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून – व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसी दौरान से महेंद्र अग्रवाल के साथ उनका पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध बना हुआ है। पुराने संबंधों को याद करते हुए दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button