छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

देवभोग दुग्ध संयंत्र की स्थापना से जिले में बढ़ेंगे डेयरी और रोजगार के अवसर

सारंगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिले में देवभोग दुग्ध संयंत्र स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पशुपालन और डेयरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कलेक्टर ने देव भोग उत्पादों की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट परिसर सहित हर विकास खंड में एक-एक विक्रय केंद्र स्थापित करने और राज्योत्सव में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।

गौ-तस्करी पर 9 पर एफआईआर हुआ। गौवंशीय तस्करी पर जान कारी देते हुए उप संचालक महेंद्र पांडेय ने बताया कि- पिछले 4 माह में 9 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कलेक्टर ने अवैध व्यापार पर निगरानी के लिए सूचनातंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी,पशुधन योजनाओं, कृत्रिम गर्भाधान, टीका करण और भारत पशुधन पोर्टल में एंट्री की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्रों में निराश्रित गौवंश के लिए चारापानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में पशुधन विभाग, मोबाइल वेटरनरी यूनिट, देवभोग संघ और नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button