छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

BEO कार्यालय की झाड़ियों की सफाई, 1300 शिक्षकों की सर्विस बुक पर अब भी सवाल बरकरार

बिलाईगढ़। BEO कार्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यालय के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई करा दी गई है। लेकिन 1300 शिक्षकों की सर्विस बुक की सुरक्षा, गायब दस्तावेजों की जांच और 10 साल से एक ही जगह पदस्थ BEO के तबादले पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सर्विस बुक गायब होने का आरोप

शिक्षक संगठनों का आरोप है कि लगभग 25 से 30 शिक्षकों की सर्विस बुक कार्यालय से गायब हैं। सेवा निवृत्त प्रधान पाठक गोपाल रौशिक और शिक्षिका स्नेहलता ठाकुर की सर्विस बुक को लेकर भी सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि गायब बुक की जगह नई कोरी बुक तैयार की जा रही है। इस मामले में BEO द्वारा थाने में FIR के लिए आवेदन भी दिया गया है।

रिश्वत प्रकरण एवं टेड़गीडीपा स्कूल का मामला

BEO सत्यनारायण साहू के कार्यकाल में बाबू रथराम बंजारे को ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा था, जिसमें BEO पर भी मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। यह प्रकरण रायगढ़ कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है।
वहीं टेड़गीडीपा प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हेमलता साहू और शिक्षक बोधीलाल कत्थाकार के नियमित स्कूल नहीं आने और किराए के शिक्षक से पढ़वाने के आरोप भी लगे हैं।

DEO का निरीक्षण

खबर के बाद 28 अक्टूबर को DEO लक्ष्मीनारायण पटेल ने टेड़गीडीपा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में हेम लता साहू बिना प्रभार दिए छुट्टी पर और बोधीलाल अनुपस्थित मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । अब शिक्षक संगठनों की मांग है कि – BEO सत्य नारायण साहू को तत्काल हटाकर सर्विस बुक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। सब की नजरें अब DEO की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button