सारंगढ़, छत्तीसगढ़ की साहित्यकार डॉ. मणिप्रभा त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “भारतरत्न अटल: हिन्दी, राष्ट्रवाद और सुशासन” के लिए आमंत्रित*

*सारंगढ़/ विश्व हिन्दी परिषद द्वारा भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन *“भारतरत्न अटल: हिन्दी, राष्ट्रवाद और सुशासन”* का आयोजन *30-31 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली* में किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों के बीच *सारंगढ़, छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं कवयित्री डॉ. मणिप्रभा त्रिपाठी* को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन में डॉ. त्रिपाठी द्वारा *शोध पत्र प्रस्तुति एवं कविता वाचन* किया जाएगा, साथ ही विश्व हिन्दी परिषद द्वारा उनके हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु उन्हें *सम्मानित* भी किया जाएगा।
इस सम्मेलन में पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्री प्रह्लाद जोशी जी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी, वरिष्ठ प्रचारक श्री इंद्रेश कुमार जी सहित देश-विदेश के 15 देशों के विद्वान उपस्थित रहेंगे।
अपने आमंत्रण पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. मणिप्रभा त्रिपाठी ने कहा कि, _“भारतरत्न अटल जी हिन्दी, राष्ट्रवाद और सुशासन के प्रतीक हैं। ऐसे मंच पर शोध अध्ययन प्रस्तुत करना और कविता पाठ करना मेरे लिए गौरव का विषय है। मैं विश्व हिन्दी परिषद की आभारी हूँ।”_
उल्लेखनीय है कि डॉ. मणिप्रभा त्रिपाठी लगातार हिन्दी साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
*सम्मेलन में पधार रहे मुख्य अतिथि: एम. वेंकैया नायडू जी – पूर्व उपराष्ट्रपति, भारत नितिन नबीन जी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा गजेंद्र सिंह शेखावत जी – केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद जोशी जी – केंद्रीय शिक्षा मंत्री
गुलाब चंद कटारिया जी – राज्यपाल, पंजाब
जिष्णु देव वर्मा जी – राज्यपाल, त्रिपुरा/महाराष्ट्र डॉ. दिनेश शर्मा जी – उपराज्यपाल, अंडमान निकोबार
इंद्रेश कुमार जी – वरिष्ठ प्रचारक, RSSश्रीमती रेखा गुप्ता जी – मुख्यमंत्री, दिल्ली आशुतोष राणा जी – प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्रीमती जयाप्रदा जी – पद्मश्री, प्रख्यात अभिनेत्री*विदेश से पधार रहे विशिष्ट अतिथि: डॉ. मृदुल कीर्ति जी – अमेरिका डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा जी – जापान डॉ. दुर्गा सिन्हा उदार जी – अमेरिका डॉ. मधु खन्ना जी – ऑस्ट्रेलिया श्रीमती वंदना खुराना जी – लंदन डॉ. विवेकमणि त्रिपाठी जी – चीन
श्रीमती पूजा भारद्वाज जी – ऑस्ट्रेलिया श्रीमती कल्पना लाल जी – मॉरीशस डॉ. भानु लाल जी – मॉरीशस श्रीमती शालिनी वर्मा जी – कतर श्रीमती विनीता कंवर जी – कतर श्रीमती ममता तिवारी जी – बहरीन राममणि तिवारी जी – बहरीन ये सभी उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



