छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रबुद्ध जन सम्मेलन को लेकर जन संपर्क तेज, राम हॉस्पिटल संचालक डॉ. राकेश पटेल को दिया आमंत्रण

सारंगढ़ । भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले भर में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा पदाधिकारियों की टोली ने नगर के प्रति. चिकित्सक व राम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राकेश पटेल से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन के जिला संयोजक सुभाष जालान, सारंगढ़ के डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, नपा सारंगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी तथा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष झाड़ू लाल साहू शामिल रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक सुभाष जालान ने डॉ. पटेल को सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और उसकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन समाज के प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रहित व संगठन के विचारों को जन- जन तक पहुंचाया जा सके। डॉ.राकेश पटेल ने निमंत्रण के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के बुद्धि जीवी वर्ग का मार्ग दर्शन मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button