
सरसीवां। जिला पुलिस की ANTF व थाना सरसीवां पुलिस ने नारकोटिक्स के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई में 4 गांजा तस्करों से 40 किलो गांजा, एक कार, एक KTM बाइक व 3 मोबाइल सहित 28.60 लाख की संपत्ति जप्त की। आरोपी ओडिशा से सरसीवां मार्ग होते हुए पामगढ़ गांजा ले जा रहे थे।एसपी सुनील शर्मा, एडिशनल एसपी धीरेन्द्र पटेल व SDOP दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 26 को कार्रवाई हुई। सफेद होंडा सिटी कार CG 04 LP 0011 में सवार (1) टुकेश्वर यादव पिता भोलाराम, 22 वर्ष, निवासी बालांव पामगढ़, गणेश राम यादव पि.दिलहरण 21 वर्ष, निवासी मुड़पार, बारगांव पामगढ़ को पकड़ा गया। कार के आगे KTM बाइक CG 22 W 6889 से पायलेटिंग कर रहे भावेश साहू पिता राकेश साहू, विनोद यादव पिता दौलत यादव 2 निवासी बारगांव पामगढ़ को भी ग्राम गाताडीह – गोपालपुर रोड पर राजकुमार राणा की ऑटो पार्ट्स दुकान के पास घेरा बंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में कार में रखे 40 पैकेट में 40 किलो गांजा मिला। 24 घंटे में सरिया व सरसीवां के 2 प्रकरणों में कुल 7 तस्करों से 50.761 किलो गांजा, 2 कार, 1 बाइक, 5 मोबाइल सहित 36.49 लाख की संपत्ति जप्त कर NDPS एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा गया।









