
सरिया। जिला पुलिस की ANTF व थाना सरिया पुलिस ने नारकोटिक्स के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई में 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 10. 761 किलोग्राम गांजा, एक कार व 2 मोबाइल सहित कुल 7,89,000 रुपये की संपत्ति जप्त की है,आरोपी ओडिशा से छग होते हुए उत्तर प्रदेश प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे। एसपी सुनील शर्मा, एडिशनल एसपी धीरेन्द्र पटेल व डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 26 को कार्रवाई की गई। ग्रे रंग की टोयोटा कार क्रमांक OD 05 N 6165 में सवार 3 व्यक्तियों को थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया।आरोपी श्याम बाबू चौधरी पिता सीताराम, 28 वर्ष, निवासी मनाबंद वार्ड – 03, विक्की सहनी पिता जीवत सहनी, 29 वर्ष, निवासी गोविंदपाली वार्ड 14 व जितेन्द्र चौधरी पिता सीता राम, 32 वर्ष, नि. मनाबंद वार्ड-03, थाना/जिला बरगढ़ के हैं। तलाशी में कार के बोनट के अंदर बंधे 10 पैकेट में 10.761 किलो गांजा मिला। कुल 8,26,500 रुपये की संपत्ति जप्त कर तीनों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।









