छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा संकल्प यात्रा तैय्यरी बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे शामिल हुए

सारंगढ़ । भाजपा की प्रस्तावित ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को लेकर लेंध्रा मंडल में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए और यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पाण्डेय ने कहा कि ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा व राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। पीएम के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ यात्रा में भागीदारी निभाएं और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व पीएम के सेवा कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं । बैठक में मंडल प्रभारी नरेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, दयाराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button