छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नहर में फेंकी दर्जन भर गाय 2 की मौत गौ सेवकों ने बचाई जान

सारंगढ़ । वार्ड 3, मोना मॉडर्न स्कूल वाले रास्ते के पास नहर में सुबह एक बेहद दर्दनाक, शर्मनाक घटना सामने आई।असामाजिक तत्वों द्वारा 12 से 13 गौ माता को नहर में फेंका गया। इस घटना में 2 गाय की मृत्यु हो गई, जब कि कई गाय गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही गौ सेवक सतीश यादव, प्रिय व्रत स्वर्णकार, कौशल सिदार और हेमंत भारती दीदी एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची व पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर जीवित बची गाय को बाहर निकाला। घटना के बाद से शहर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने कहा कि – गौ माता जैसे बेजुबान और आस्था से जुड़ी जीव के साथ इस तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौ सेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि – दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। रात्रि में संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए। घायल गौ माताओं के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button