
सारंगढ़ । पटवारी संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम सारंगढ़ ने जिले के सभी पटवारियों को तत्काल कर्तव्य पर वापस लौटने का नोटिस जारी किया है। क्रमांक/1150/अ.वि.अ./वाचक- 4/2026 के तहत जारी नोटिस में कहा गया है कि – पटवारी संघ सारंगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्टूबर 26 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने से शास. कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नोटिस में उल्लेख है कि पटवारियों के अनुपस्थित रहने से धान का डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी धान खरीदी संबंधी कार्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्ति के नुकसान का आंकलन, लोक सेवा गारंटी अधि नियम, ई-हेल्प लाइन, न्यायाधीन कार्य सहित अनेक महत्वपूर्ण जनहित के कार्य बाधित हो रहे हैं। SDM ने कहा है कि – शास. सेवक होने के नाते यह कृत्य शा. सेवा नियमावली के प्रतिकूल, लोकहित के विरुद्ध है। कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई ।
नोटिस में निर्देशित किया गया है कि – सभी पटवारी तत्काल अपने कर्तव्य पर वापस लौटकर अधो हस्ताक्षरकर्ता को उपस्थिति सुनिश्चित करें। पालन न कर ने पें अनुपस्थिति अवधि को सेवा में अवरोध Break in Service मानते हुए सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित पटवारी का होगा,इस संबंध में तहसीलदार सारंगढ़, बरमकेला एवं सरिया को निर्देश दिए हैं कि – आज ही संबंधित पटवारियों को यह सूचना पत्र तामील कराकर पालन प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।



