
सारंगढ़। छग सहा. शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद के नेतृत्व में पदाधिकारी ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल से सौजन्य भेंट की। फेडरेशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।मुलाकात के दौरान जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। फेडरेशन ने विभागीय स्तर पर लंबित शिक्षक हितों के विषयों से डीईओ को अवगत कराया, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप । मांग में 1 अप्रैल की स्थिति में सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने, विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा अनुमति, लंबित आवेदनों पर कार्योत्तर अनुमति, सेवा पुस्तिका अवलोकन हेतु शिविर आयोजन तथा जीपीएफ पासबुक के नियमित संधारण सहित अन्य बिंदु शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन विभाग सकारात्मक सहयोग के लिए तत्पर है । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनीष डडसेना, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज, जिला सचिव सूरज कुमार सारथी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार पटेल, संजय मिश्रा, फिरेश्वरी कमल, क्रांति सारथी, सुमन तिर्की, मीनू प्रकाश सिदार, रमेश मालाकार, राजेश साहू, सुशांत सिदार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।









