गोमर्डा अभ्यारण्य में जंगल सफारी का शुभारंभ ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट का लोकार्पण

सारंगढ़। जिले के प्रसिद्ध गोमर्डा वन्य जीव अभ्यारण्य में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल हुई है। वन मंत्री केदार जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोमर्डा में 50 काले हिरण छोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी,बारनवापारा अभ्यारण्य में हुए सफल प्रयोग के बाद अब गोमर्डा में यह पहल की जा रही है। इस मंजूरी के बाद जिले में जंगल सफारी शुरू करने की संभावना को नई गति मिली है। प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए जंगल सफारी के साथ ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट की सुविधा भी शुरू की जा रही है, ताकि- पर्यटक घर बैठे सफारी बुक कर सकें। वन विभाग व कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में जिला प्रशासन पर्यटकों के लिए पहुंच मार्ग, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा व गाइड की व्यवस्था पर काम कर रहा है। जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से युवा गाइड बन , वाहन चालक, परिवहन सेवा, भोजनालय, ग्रामीण आवास व हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।



