
सरिया। सपेरे की बस्ती एवं झुग्गी झोपड़ी में निवास रत आर्थिक रूप से कमजोर जरूरत मंदों के बीच सतीश यादव ने फूड पैकेट वितरित किए। इस दौरान जरूरतमंदों को कपड़े भी दिए गए। फूड पैकेट, कपड़े पाकर जरूरतमंद काफी खुश नजर आए। इस मौके पर समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों के बीच हर संभव मदद पहुंचाना है। आगे भी ग्रुप के सभी सदस्य बेहतर कार्य के लिए आगे आएंगे। सेवा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है, जगह कोई भी हो सेवा फाउंडेशन सेवा कार्य हर जगह देगी। बताया गया कि – सुबह फाउंडेशन द्वारा रायपुर में बच्चों को भोजन वितरित किया गया। संस्था निरंतर बच्चों के चेहरों पर छोटी- छोटी मुस्कान लाने के लिए कार्य कर रही है। प्रत्येक रविवार को संस्था द्वारा बच्चों के लिए स्पेशल व्यंजन बनवाया जाता है ।
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के उद्देश्य से झुग्गी झोपड़ी, आसपास के क्षेत्रों में शुद्ध देशी घी से निर्मित पौष्टिक सूजी का नमकीन उपमा सभी बच्चों में बांटा गया, जिससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।









